टिम साइफर्ट के आउट होने के बाद किया था आक्रामक जश्न आईसीसी के मुताबिक, यह घटना भारतीय पारी नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 12वें ओवर के समाप्त होने के बाद हुई। टिम साइफर्ट के आउट होने पर गुरनूर बराड़ ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। उनका यह व्यवहार बल्लेबाज के प्रति अपमानजनक और उसे उकसाने वाला माना गया।

इसी के चलते बराड़ को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। आईसीसी की किस धारा के तहत हुई कार्रवाई? गुरनूर बराड़ पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत कार्रवाई की गई है। यह नियम किसी बल्लेबाज के आउट होने के बाद ऐसे शब्दों, इशारों या व्यवहार के इस्तेमाल से संबंधित है, जो बल्लेबाज का अपमान करें या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसा सकते हों।

इस मामले में आधिकारिक फटकार के साथ बराड़ के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। 24 महीने में दूसरी बार हुआ उल्लंघन पिछले 24 महीनों के दौरान यह गुरनूर बराड़ का दूसरा अपराध है। इसके बाद उनके कुल डिमेरिट पॉइंट की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बराड़ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी रंजन मदुगले की ओर से प्रस्तावित सजा को भी स्वीकार कर लिया।

इसके चलते मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। लेवल-1 के उल्लंघन पर क्या है सजा का प्रावधान? आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन पर अलग-अलग तरह की सजा का प्रावधान है। इसमें आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है।

इसके अलावा एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं। गुरनूर बराड़ को इस मामले में आधिकारिक फटकार के साथ एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।