सैफ अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। यहां वह खुद से जुड़े अपडेट साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने परिवार के साथ अपने टूर की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट लिखा है। सैफ की पोस्ट में क्या है?

अभिनेता सैफ अली खान अपने परिवार के साथ ग्रीस पहुंचे हैं। यहां से उन्होंने अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें अभिनेता समुद्र किनारे के नजारे दिखाए हैं। अपने बेटों के साथ मछली पकड़ रहे हैं। करीना ने दिया साथ कुछ तस्वीरों में अभिनेता किताबें पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और धूप का आनंद ले रहे हैं।

अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर भी इस ट्रिप का आनंद ले रही हैं। क्यों खास है पोस्ट का कैप्शन? सैफ के कैप्शन ने इन तस्वीरों में एक निजी एहसास जोड़ दिया। ग्रीक पौराणिक कथाओं के प्रति अपने लगाव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने याद किया कि कैसे उनके पिता उन्हें सोने से पहले ग्रीक कथाएं पढ़कर सुनाया करते थे।

सैफ अली खान ने हर तस्वीर के साथ एक अलग कैप्शन लिखा है। सैफ ने क्या लिखा? सैफ अली खान ने तस्वीरें के कैप्शन में लिखा, 'मेरे पिता कभी-कभी रात में मुझे ग्रीक पौराणिक कथाएं पढ़कर सुनाते थे। मैंने पढ़ा है कि कैसे स्वर्ग और पृथ्वी के मिलन से बाकी सब कुछ रचा गया।

यूनानियों का मानना था कि हर छोटी खाड़ी में एक 'निम्फ' और हर उपवन में एक 'ड्रायड' रहती है। मुझे यह खयाल बहुत पसंद है।' सेलेब्स ने किए कमेंट सैफ की इस पोस्ट ने जल्द ही उनके दोस्तों और फैन का ध्यान खींच लिया। सोनी राजदान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बहुत ही शानदार, खासकर किताबें और समुद्र।

एकदम बेहतरीन।' एक फैन ने उन्हें 'दुनिया का सबसे खुशहाल परिवार' बताया। एक यूजर ने लिखा 'पति विचारशील किताबें पढ़ते हैं और पत्नी ग्लैमर और गॉसिप वाली मैगजीन पढ़ती हैं। ये तो एकदम 'कपल गोल्स' हैं।' मजाक मस्ती के नजर आया कपल सैफ की ये पोस्ट 'द कपिल शर्मा शो' में सैफ और करीना कपूर खान के एक साथ नजर आने के कुछ समय बाद सामने आई हैं।

शो के दौरान दोनों एक-दूसरे की रोजमर्रा की आदतों को लेकर मजाक-मस्ती करते दिखे। करीना ने बताया कि सैफ को तैयार होने में ज्यादा समय लगता है। वहीं सैफ ने बताया करीना लंबे समय तक नहाती हैं। View this post on Instagram A post shared by Saif Ali Khan (@saifalikhanpataudi)