रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे शमी अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब आईपीएल 2027 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शमी को पहले 10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अब उन्हें 8 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया गया है।
शमी के टीम में आने से राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अपनी स्विंग, सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता के लिए मशहूर शमी ने अब तक आईपीएल में 132 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 145 विकेट दर्ज हैं। 🚨 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨 Mohd Shami and M. Siddharth traded to @rajasthanroyals, Sam Curran traded to @LucknowIPL. More Details 🔽 | #TATAIPL https://t.co/Y6bdr1YXma — IndianPremierLeague (@IPL) November 17, 2026 एम सिद्धार्थ भी राजस्थान रॉयल्स का बने हिस्सा मोहम्मद शमी के साथ ही बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ सुपर जाएंट्स से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं।
सिद्धार्थ को उनकी मौजूदा फीस 75 लाख रुपये में ट्रेड किया गया है। सिद्धार्थ अपनी सटीक गेंदबाजी और रन रोकने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान की टीम को उनसे स्पिन विभाग में अतिरिक्त विकल्प मिलने की उम्मीद है। सैम करन की लखनऊ सुपर जाएंट्स में वापसी वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ ट्रेड किया है।
करन अपनी मौजूदा फीस 2.4 करोड़ रुपये में लखनऊ की टीम से जुड़ेंगे। सैम करन आईपीएल में अब तक 59 विकेट हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 997 रन भी निकले हैं। गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखने वाले करन अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और दबाव की परिस्थितियों में प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
इस ट्रेड के बाद राजस्थान रॉयल्स को मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ के रूप में दो गेंदबाजी विकल्प मिले हैं, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सैम करन को अपने साथ जोड़कर ऑलराउंडर विभाग को मजबूत किया है।