इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें संस्करण (IPL 2027) के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में है. इससे पहले सभी 10 टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को देनी है और इसका आज आखिरी दिन है. हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत समेत कई प्लेयर्स ट्रेड डील के जरिए दूसरी टीमों में जा चुके हैं. कई बड़े खिलाड़ी रिटेंशन लिस्ट से बाहर हो सकते हैं, जिससे वह ऑक्शन में शामिल हो सकेंगे.

सबसे पहले आपको बता दें कि आईपीएल 2027 के लिए होने वाला ऑक्शन मिनी ऑक्शन होगा. यानी फ्रेंचाइजियों के लिए कोई पाबंदी नहीं है कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है. टीम अपनी मर्जी से जितने चाहे उतने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है.

क्या है IPL रिटेंशन लिस्ट?

आईपीएल के ऑक्शन से पहले टीमों को रिटेंशन लिस्ट देनी होती है. इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, जिन्हें फ्रेंचाइजी अगले सीजन में भी अपने साथ रखना चाहती है. इस लिस्ट से ये भी साफ़ हो जाता है कि टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है. रिलीज किए गए खिलाड़ी ऑक्शन में अपना नाम दे सकते हैं. फिर ऑक्शन में तय होगा कि वह किस टीम के लिए खेलेगा, या नहीं खेलेगा.

आईपीएल 2027 की टीमें