जिले में मतदाताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 10 अप्रैल से 17 नवंबर 2026 के बीच जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल 53,983 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इस दौरान मतदाताओं की संख्या 33,62,770 से बढ़कर 34,16,753 हो गई है। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो लालगंज में सबसे अधिक 7,498 मतदाता बढ़े हैं, जबकि निजामाबाद में सबसे कम 3,822 मतदाताओं का इजाफा हुआ है।एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र में 10 अप्रैल को 3,66,036 मतदाता थे, जो 17 नवंबर को बढ़कर 3,73,534 हो गए।
इसके बाद गोपालपुर में 6,648 और अतरौलिया में 6,250 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई। मेहनगर में 6,530 तथा दीदारगंज में 5,592 मतदाता बढ़े हैं। आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 4,963 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। वहीं, फूलपुर-पवई में 4,251, सगड़ी में 4,239 और मुबारकपुर में 4,200 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
सबसे कम वृद्धि निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई। यहां 10 अप्रैल को 3,06,938 मतदाता थे, जो 17 नवंबर को बढ़कर 3,10,760 हो गए। इस तरह सात माह के दौरान जिले में मतदाताओं की संख्या में करीब 1.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।00निर्वाचक विवरण रिपोर्टविधानसभा क्षेत्र10 अप्रैल 202617 नवंबर 2026वृद्धिअतरौलिया 3,56,0503,62,3006,250गोपालपुर3,29,5013,36,1496,648सगड़ी 3,20,1413,24,3804,239मुबारकपुर 3,35,0813,39,2814,200आजमगढ़3,30,9803,35,9434,963निजामाबाद3,06,9383,10,7603,822फूलपुर-पवई3,07,6213,11,8724,251दीदारगंज 3,38,8783,44,4705,592लालगंज (अ.जा.) 3,66,0363,73,5347,498मेंहनगर (अ.जा.) 3,71,5343,78,0646,530कुल33,62,77034,16,75353,98300 वर्जनजिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
10 अप्रैल 2026 की तुलना में 17 नवंबर 2026 तक कुल 53,983 मतदाता बढ़े हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान लोगों ने फार्म-6 भरा था। इसमें से जो लोग सही पाए गए, उनके नामों को सूची में दर्ज किया गया। -सिद्धार्थ, एडीएम प्रशासन।