धोनी का नाम भी रिलीज लिस्ट में शामिल आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस दौरान टीमों ने कुछ बड़े चेहरों को रिलीज किया है। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड और दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया है।
वहीं, केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना को बाहर का रास्ता दिखाया है। सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को रिलीज कर दिया। इन दोनों ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। सभी 10 टीमों द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट... गुजरात टाइटंस: शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड और कुलवंत खेजरोलिया।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: आवेश खान, एनरिच नॉर्त्जे, वानिंदु हसरंगा। ऋषभ पंत (ट्रेड के जरिये दिल्ली में शामिल)। राजस्थान रॉयल्स: एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, शिमरॉन हेटमायर। दिल्ली कैपिटल्स: मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पाथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल परख, दुश्मंथा चमीरा, रेहान अहमद, अजय मंडल।
केकेआर: मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, तेजस्वी सिंह दहिया, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा, लवनिथ सिसोदिया। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, गेराल्ड कोएट्जे, जयदेव उनादकट।
आरसीबी: मंगेश यादव, जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, सात्विक देसवाल, विहान मल्होत्रा। सीएसके: मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, प्रशांत वीर, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, मैकनील नोरोन्हा, एमएस धोनी। मुंबई इंडियंस: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, दानिश मलेवार, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर, कृष्ण भगत, महिपाल लोमरोर।
पंजाब किंग्स: नेहल वढेरा, मिचेल ओवन, लॉकी फर्ग्यूसन। इन दो टीमों के पास सर्वाधिक पर्स आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के बाद टीमों को पास अच्छा-खासा पर्स उपलब्ध हो गया है जिससे वे नीलामी में खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती हैं। सबसे ज्यादा पर्स लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास है।
लखनऊ के पास 47.45 करोड़ रुपये का पर्स मौजूद है जो सभी से ज्यादा है। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का नंबर आता है जिसके पास 41.65 करोड़ रुपये का पर्स मौजूद है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ का पर्स शेष है। सबसे कम पर्स गुजरात टाइटंस के पास है।
गुजरात के पास 8.75 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है। सभी टीमों के पास बची हुई राशि टीम शेष पर्स (रुपये) लखनऊ सुपर जायंट्स ₹47.45 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स ₹41.65 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद ₹40.15 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स ₹39.50 करोड़ मुंबई इंडियंस ₹32.60 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स ₹28.05 करोड़ राजस्थान रॉयल्स ₹27.05 करोड़ पंजाब किंग्स ₹18.60 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹14.15 करोड़ गुजरात टाइटंस ₹8.75 करोड़