राज्यपाल ने दिया आशीर्वाद बंजारा हिल्स के ताज कृष्णा होटल में आयोजित इस सगाई समारोह में फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने भी इस जोड़े को आशीर्वाद दिया। इनके अलावा अल्लू अरविंद, राघवेंद्र राव, श्रीकांत, बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, निहारिका कोनिडेला और निधि अग्रवाल जैसे मेहमान भी वहां मौजूद थे।

चिरंजीवी तेजा सज्जा की सगाई में चिरंजीवी ने शानदार एंट्री ली। अभिनेता टीशर्ट पैंट में नजर आए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। नानी साउथ के मशहूर एक्टर नानी ने स्टाइलिश अंदाज में तेजा सज्जा की सगाई में एंट्री ली है। वह ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आए।

राणा दग्गुबाती तेजा की सगाई में राणा भी पहुंचे। उन्होंने कुर्ता और पैंट के साथ ब्लेजर मैच किया। रवि तेजा ब्लैक एंड व्हाइ शर्ट में रवि तेजा सगाई समारोह में पहुंचे। समारोह वह काफी खुश नजर आए। कब होगी शादी? सगाई के बाद, तेजा अगले महीने उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे।

इसके बाद हैदराबाद में परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक छोटा सा रिसेप्शन भी रखा जाएगा। तेजा का वर्कफ्रंट वर्क फ्रंट की बात करें तो, तेजा ने दो साल की उम्र में एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 'बॉस' (2006) के बाद, उन्होंने 'ओह!

बेबी' (2019) फिल्म से एक वयस्क अभिनेता के रूप में वापसी की। हाल ही में उन्हें 'मिराई' में देखा गया था और उन्होंने प्राइम वीडियो पर 'द ट्रेटर्स तेलुगु' शो को होस्ट भी किया था। वह फिलहाल 'जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल' की शूटिंग कर रहे हैं, जो उनकी 2021 की हिट फिल्म 'जॉम्बी रेड्डी' का सीक्वल है।