यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती में शामिल अभ्यर्थी अब अपने सामान्यीकृत अंक देख सकेंगे। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार से वेबसाइट पर इसका लिंक जारी किया है। अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक अपने अंक देख सकेंगे। इस भर्ती में कुल 32679 पदों पर चयन हुआ है।
बोर्ड ने बीते 14 अक्तूबर को अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। अंक देखने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद क्लिक हियर फॉर नॉर्मलाइज्ड स्कोर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अंक उनके रजिस्टर्ड ई मेल पर भेज दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - मौसम अपडेट: पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, कई जिलों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे गया ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव: चिंतन शिविर के बाद विपक्ष की घेराबंदी व टिकट के फॉर्मूले पर जुटेगी भाजपा, क्षेत्रवार होगी निगरानी बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अपना ई मेल अकाउंट सक्रिय रखने की सलाह दी है।
15 दिसंबर के बाद वेबसाइट पर यह सुविधा बंद हो जाएगी। इसके बाद विशेष परिस्थिति में आवेदन करने पर बोर्ड ई मेल के जरिये अंक उपलब्ध करा सकेगा। अंक देखने में परेशानी पर अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।