कितनी हुई 'रामायण' की कमाई? बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की बेहतरीन शुरुआत हुई। ओपनिंग डे पर इसने 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे रविवार को फिल्म ने 75 करोड़ रुपये कमाए।
आज फिल्म का कलेक्शन घटा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इसने 22.36 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 782.96 करोड़ रुपये हो चुका है। 'स्त्री 2' और 'जवान' को छोड़ा पीछे 'रामायण' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' और 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ा है।
2024 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' ने कुल 627.02 करोड़ रुपये कमाए थे। यही नहीं 'रामायण' ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (2023) का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। इसने 643.87 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'रामायण' की निगाहें 'धुरंधर' (895.96 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर हैं।
'पुष्पा 2' का रिकॉर्डो तोड़ने आगे बढ़ी 'रामायण' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ 'रामायण' वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने अब तक लगभग 1,384.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह से इसने 'धुरंधर ' (1350.83 करोड़ रुपये) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
अब इसकी निगाहें साउथ की फिल्म 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ने पर हैं। जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,800 करोड़ रुपये पर है। किस भाषा में हुई सबसे ज्यादा कमाई? 12वें दिन भारत में 'रामायण' के 18727 शोज दिखाए जा रहे हैं। हिंदी भाषा में फिल्म ने सबसे ज्यादा 18 करोड़ रुपये कमाए हैं।
दूसरे नंबर पर कन्नड़ भाषा है। इस भाषा में फिल्म की कमाई 1.64 करोड़ रुपये हुई है। वहीं तमिल भाषा में इसने 1.39 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.33 करोड़ रुपये कमाए। क्या है 'रामायण' की स्टारकास्ट? 'रामायण' में राम की भूमिका में रणबीर कपूर हैं।
साई पल्लवी ने सीता का रोल किया है। यश ने रावण का किरदार निभाया है। रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। इनके अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं।
यश इसके सह-निर्माता हैं।