प्रभु श्रीराम भी शिवजी के भक्त थे। जब उन्होंने रामसेतु की स्थापना की थी तो भगवान शिव की पूजा की थी। अखिलेश यादव भी शिवजी का मंदिर बनवाने का संकल्प पूरा करके रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। ऐसे में उनसे बड़ा श्रीराम का अनुयायी कोई नहीं है। यह बातें अमर उजाला से खास बातचीत में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहीं।
उन्होंने बताया कि भागवत कथा के दौरान जब अखिलेश यादव से राम मंदिर दर्शन के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि पवन से कहेंगे कि कोई अच्छी तिथि निकलवाकर बताएं। इसके बाद उन्होंने गुरुजनों और श्रेष्ठजनों से विचार-विमर्श किया। उनकी ओर से 12 दिसंबर की तिथि बताई गई, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा कर दी गई।
ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: दो दिसंबर से चुनावी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, पूर्वांचल की सीटों पर नजर ये भी पढ़ें - एसआईआर: यूपी में सिर्फ सात महीने में इतने मतदाता बढ़े, अभी भी 2.58 करोड़ वोटर लिस्ट से बाहर; जानिए पूरा अपडेट कहा कि अखिलेश यादव पहले भी कहते रहे हैं कि केदारेश्वर महादेव मंदिर बनने के बाद वह रामलला का दर्शन करने आएंगे।
अब मंदिर का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है। वहां करीब दो साल से श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। नियमित आरती और भोग भी हो रहा है। कुछ निर्माण कार्य शेष हैं, जिन्हें पूरा कराने के बाद अखिलेश यादव अयोध्या आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वह स्वयं भी दर्शन करने जाएंगे।
संतों के आशीर्वाद का किया दावा संत समाज के कुछ लोगों की ओर से विरोध किए जाने के सवाल पर पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या के पूज्य संत-महंतों का आशीर्वाद अखिलेश यादव के साथ है। कई संत-महंत पहले भी अखिलेश और शिवपाल यादव के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं।
रामायण मेले में मुलायम सिंह यादव दो बार आए थे। उस समय राम मंदिर के अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद थे। विरोध करने वाले संतों का भी आदर और सम्मान है। किसी पर टिप्पणी नहीं करनी है। सभी संतों से यही अपेक्षा है कि वे आशीर्वाद दें।