आयशा खान अभिनेत्री आयशा खान इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं। कैमरे के सामने पोज देते हुए अभिनेत्री काफी कॉन्फिडेंट दिखीं। रकुल प्रीत सिंह 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स' में रकुल प्रीत सिंह नजर आई हैं। उन्होंने गोल्डन-ब्लैक आउटफिट में कैमरे के सामने पोज दिए।
उनके ऑफ शोल्डर आउटफिट ने फैंस का ध्यान खींचा है। सोनम कपूर अवॉर्ड इवेंट में सोनम कपूर ग्रीन आउटफिट में पहुंचीं हैं। उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया। कैमरे के सामने पोज देते हुए वह काफी खुश नजर आईं। निम्रत कौर अभिनेत्री निम्रत कौर ने इवेंट में गोल्डन-ब्लैक साड़ी में अपने जलवे दिखाए।
उन्होंने सलीके से अपने बाल बांधे हुए थे। खुशी कपूर इवेंट में खुशी कपूर भी नजर आईं हैं। उन्होंने क्रीम कलर का काफी फिट आउटफिट पहना। भारी ज्वेलरी ने फैंस का ध्यान खींचा। मीरा कपूर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाया है। वह ब्लू आउटफिट में नजर आईं।
मौनी रॉय अवॉर्ड इवेंट में मौनी रॉय पहुंची। उन्होंने स्लीवलेस बैंगनी आउटफिट में कैमरे के सामने पोज दिए। करण जौहर फिल्ममेकर करण जौहर काफी एक्टिव हैं। वह कई इवेंट में नजर आते हैं। वह 'अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स' में भी नजर आए। सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे।
इस बीच सचिन की बेटी सारा ने ब्लैक आउटफिट में सबका ध्यान खींचा। विजेता को कितनी मिलेगी राशि? प्रिंस विलियम की तरफ से 2020 में शुरू किया गया 'अर्थशॉट प्राइज', पांच श्रेणियों में पर्यावरण से जुड़े हस्तियों को अवॉर्ड देता है। पांचों विजेताओं में से प्रत्येक को अपने नवाचारों को बड़े स्तर पर ले जाने में मदद के लिए 1 मिलियन पाउंड की राशि मिलेगी।