जैकी श्रॉफ की तारीफ में क्या बोले सुभाष घई? चर्चित निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ की सिंगिंग की सिर्फ तारीफ ही नहीं की, बल्कि उनका मानना है कि उन पर म्यूजिकल फिल्म भी बननी चाहिए। फिल्म का भविष्य भी उन्होंने बता दिया कि यह खूब चलेगी। निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है।

इसमें जैकी श्रॉफ गाना गाते दिख रहे हैं। बोले- ओरिजनल से बेहतर गाते हैं इस पोस्ट के साथ सुभाष घई ने मजेदार कैप्शन लिखा है। वे लिखते हैं, 'क्या आपने जैकी श्रॉफ को गाते हुए सुना है? वह एक आत्मा बन जाते हैं। एक बच्चा। एक जेन-Z और आप उनके गाने के तरीके से प्यार करते हैं।

उसका लुत्फ लेते हैं। बेसुरा, लेकिन सुर में। बेताल, लेकिन ताल में। आप उनके गाए हुए का आनंद ओरिजिनल गाने से ज्यादा लेने लगते हैं। जैकी की कंपनी में खुशी बढ़ जाती है। वह म्यूजिक को अपना लेते हैं। अब समय आ गया है कि हम उस पर म्यूजिक पर एक फिल्म बने। यह पक्का चलेगी'।

View this post on Instagram A post shared by SG (@subhashghai1) क्या घई की फिल्म में गाते दिखेंगे जैकी? वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ की गायिकी के हुनर की तारीफ की हो। इससे पहले 01 नवंबर को भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था।

तस्वीरों में जैकी श्रॉफ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, 'क्या आप जानते हैं कि जैकी श्रॉफ भी माइक के सामने गाते हैं। जी हां। उन्होंने हमारे स्टूडियो में मेरे लिए गाया था और उन्होंने सबके होश उड़ा दिए। कौन सी फिल्म?

इसके लिए आपको कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है'। बता दें कि जैकी श्रॉफ और सुभाष घई के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। एक्टर को अभिनय की दुनिया में स्थापित करने का श्रेय भी घई को जाता है। उन्होंने ही जैकी को बतौर लीड हीरो फिल्म 'हीरो' (1983) के जरिए लॉन्च किया था।

अब देखना होगा कि क्या वे एक्टर को सिंगिंग का भी मौका देने वाले हैं? View this post on Instagram A post shared by SG (@subhashghai1)