बोलेरो पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पीछे चल रहे परिवार के अन्य वाहनों में सवार लोगों ने रुककर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को झांसी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में आनंद कुशवाहा (23), सुमित कुशवाहा (22), अचिंद, शिवम कुशवाहा (27), करन कुशवाहा (25), कप्तान कुशवाहा (25) और मनीष कुशवाहा (17) घायल हुए हैं।

रक्सा थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है। क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।