जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 रन से जीत दर्ज की है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस निर्णायक मुकाबले को जीतने के साथ ही जिम्बाब्वे ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले के हीरो डेब्यूटेंट नसीर खान मारूफखिल रहे, जिन्होंने गेंदबाजी में सात विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में शानदार शतक भी जड़ा।

हालांकि, उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन अफगानिस्तान को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा। इससे पहले अफगानिस्तान ने टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। वहीं, टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। ऐसे में दूसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए निर्णायक बन गया था, जिसमें जिम्बाब्वे ने बाजी मारते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया।