वायरल वीडियो में क्या है? वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल, शरद के पास बैठे हैं। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा है। एक फोटोग्राफर अभिनेताओं से कहता है कि दर्शक 1990 के दशक के इन हीरोज को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस पर शरद उम्मीद भरी आवाज में कहते हैं, 'इंशाल्लाह।' शरद कपूर ने मांगी थी मदद बता दें कि कुछ ही दिन पहले शरद कपूर ने अपनी आर्थिक परेशानियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बात करते हुए फिल्म इंडस्ट्री से मदद मांगी थी।

शरद ने बताया था कि वह पिछले दो-तीन वर्षों से बिस्तर तक ही सीमित होकर रह गए हैं। उन्होंने खुद को अकेला महसूस करने के बारे में भी बात की और बताया कि उनके परिवार वाले उनसे कभी-कभार फोन कॉल के जरिए ही संपर्क में रहते थे। सलमान और अमिताभ ने मदद का भरोसा दिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और अमिताभ बच्चन सहित इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें मदद का भरोसा दिया है।

सोनू सूद ने की मदद सोनू सूद भी शरद की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने डॉक्टरों की एक टीम के जरिए शरद के पैर की चोट के इलाज का इंतजाम किया है। इसके अलावा उन्होंने शरद के लिए काम के अवसर तलाशने की भी पेशकश की है, ताकि उन्हें अपने पेशे में वापसी का मौका मिल सके।

'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने की सलमान और सोनू की तारीफ 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने एक्स पर एक बयान जारी कर सलमान और सोनू की तरफ से दी गई मदद की सराहना की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता के हस्ताक्षर वाले इस बयान में, मुश्किल समय में शरद का साथ देने के लिए दोनों अभिनेताओं का आभार जताया गया है।

शरद कपूर की फिल्में शरद ने 1996 की फिल्म 'दस्तक' से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स में अपना करियर बनाया। उन्हें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जोश' में एक नेगेटिव किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन भी मिला था। उनकी अन्य प्रमुख फिल्मों में 'लक्ष्य' और 'जय हो' शामिल हैं। Bollywood ke 2 mahaan kalakar... Lekin afsos zalim industry ne dono ko ghar baitha diya hai 🥺 Hum inko phirse bade parde par dekhna chahte... Please bring them back on screen, #Bollywood. 🙏 #SharadKapoor #RahulRoy https://t.co/MOWn4Se0Cw — Filmy Kraze (@ItsFilmyKraze) November 16, 2026