पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के निर्देश पर लखनऊ में सेना के जवान या पुलिसकर्मी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी गगनदीप सिंह, क्रिश और रजत कुमार की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। एटीएस के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने मंगलवार सुबह से 23 नवंबर शाम छह बजे तक रिमांड दी है।

एटीएस के मुताबिक, आरोपी प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क के राणा भाई के संपर्क में थे। वे 28 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचे और लोकेशन व वीडियो भेजे। उनके पास से पिस्टल और 20 कारतूस मिले थे। हत्या के बाद तीन लाख रुपये और नेपाल में पनाह देने का लालच दिया गया था।