बिजली जैसी स्टंपिंग और हेलीकॉप्टर शॉट को करेंगी मिस रूपा ने धोनी के खेल की उन खासियतों को भी याद किया, जिन्होंने वर्षों तक प्रशंसकों को रोमांचित किया। उन्होंने उनकी तेज स्टंपिंग, हेलीकॉप्टर शॉट और मैदान पर छोटी-छोटी रणनीतिक चालों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं यकीन नहीं कर पा रही कि अब हम उनकी बिजली जैसी स्टंपिंग, हेलीकॉप्टर शॉट और उस शांत अंदाज को नहीं देखेंगे, जिसमें वह सिर्फ एक अंगुली से इशारा करके फील्ड में बदलाव कर देते थे।

इसके बाद अगली ही गेंद पर कैच हो जाता था और मैच का पूरा रुख बदल जाता था।' रूपा ने कहा कि उनके लिए यह भावनाओं से भरा पल है और इस बदलाव के लिए कोई भी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकता। अब मेंटर की भूमिका में दिखेंगे धोनी खिलाड़ी के रूप में धोनी का आईपीएल सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका रिश्ता जारी रहेगा।

फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम मेंटर की नई जिम्मेदारी दी है। रूपा ने कहा कि टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है और इसमें कई युवा खिलाड़ी हैं। उन्हें मैदान के अंदर और बाहर धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, 'हम बहुत भाग्यशाली हैं कि धोनी जैसे व्यक्ति हमारे साथ हैं और सफर के अगले हिस्से में भी हमारे साथ चलते रहेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'एमएस पहले दिन से हमारे साथ हैं और हमेशा सुपर किंग रहेंगे।

मैं उनकी नई भूमिका में उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं।' रूपा ने प्रशंसकों को पिछले दो दशकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि 2027 में चेपॉक में उनसे मुलाकात होगी। 278 मैच, 5439 रन और पांच आईपीएल खिताब धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 278 मैच खेले और 5439 रन बनाए।

उनके नाम 24 अर्धशतक और 264 छक्के हैं। वह 100 पारियों में नाबाद लौटे। कप्तान के रूप में उन्होंने 235 मैचों में अगुआई की और 136 मुकाबले जीते। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में पांच बार आईपीएल खिताब जीता। टीम ने उनके नेतृत्व में 10 बार फाइनल में जगह बनाई।

विकेटकीपर के रूप में धोनी ने 271 पारियों में 201 शिकार किए, जिनमें 154 कैच और 47 स्टंपिंग शामिल हैं। endrum thala 💛 #ForOurThala https://t.co/VRmPKS2yEe — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026 'एमएस धोनी के बिना CSK नहीं': श्रीनिवासन चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व मालिक एन श्रीनिवासन ने भी एमएस धोनी को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने धोनी के साथ अपने रिश्ते और भरोसे को याद किया, जिसने 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही दोनों को एक साथ जोड़े रखा है। श्रीनिवासन ने कहा, 'एमएस धोनी के बिना CSK नहीं है। करीब दो दशकों से हम एक-दूसरे के साथ आगे बढ़े हैं। इस दौरान हमने सफलताएं, मुश्किलें और इनके बीच आने वाले हर उतार-चढ़ाव को साथ देखा है।

हमारा रिश्ता एक वजह से इतना मजबूत है- हम एक-दूसरे की नीयत पर सवाल नहीं उठाते। इसी भरोसे ने इस सफर को मुमकिन बनाया।' उन्होंने आगे कहा, '2008 में मैंने जोर दिया था कि धोनी CSK का हिस्सा होने चाहिए। यह मेरा लिया हुआ सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ।

सिर्फ फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उपलब्धियों की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए भी कि वह किस तरह के इंसान हैं।' 2008 में सीएसके से जुड़े, पांच IPL खिताब जिताए धोनी ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का दामन थामा था। उन्होंने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को पांच आईपीएल खिताब और दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जिताईं।

2016 और 2017 में जब चेन्नई को प्रतियोगिता से निलंबित किया गया था, तब धोनी ने दो सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का अंत 278 मैचों में 5439 रन के साथ किया। इस दौरान उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा। 2027 में नए दौर की तैयारी करेगी सीएसके धोनी को पीली जर्सी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते देखना अब चेन्नई के आईपीएल अभियान का हिस्सा नहीं होगा।

हालांकि, फ्रेंचाइजी के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति की मौजूदगी टीम के साथ बनी रहेगी। चेन्नई 2027 में एक नए दौर की शुरुआत की तैयारी कर रही है। रूपा गुरुनाथ ने अपने संदेश की शुरुआत में सुपर फैंस को पिछले दो दशकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'मैं सबसे पहले अपने सभी सुपर फैंस को पिछले दो दशकों में इस टीम को दिए गए प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।

आप सभी के साथ यह बहुत लंबा सफर रहा है।' उन्होंने 2008 के पहले आईपीएल ऑक्शन को याद करते हुए बताया कि जब उनके पिता ने टीम खरीदने का फैसला किया था, तब उनकी एक बात बिल्कुल स्पष्ट थी- एमएस धोनी ही टीम के कप्तान होंगे। रूपा ने कहा, 'जब मैं 2008 के ऑक्शन को याद करती हूं, तो मेरे पिता जब यह टीम खरीदना चाहते थे, तब एक बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट थे कि एमएस धोनी ही इसके कप्तान होंगे।

यह एक बड़ा फैसला था और हमारे सबसे अच्छे फैसलों में से एक साबित हुआ।' उन्होंने आगे कहा, 'पिछले 20 वर्षों से चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले हैं। इस दौरान हमने उतार-चढ़ाव और हर तरह की परिस्थितियां साथ देखी हैं।

हमने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है।'