क्या कहते थे पति टॉम हॉलैंड आगे अपनी बातचीत में जेंडाया ने बताया कि उस दौरान टॉम ने उनका बहुत साथ दिया। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात थी कि उस दिन टॉम सेट पर आये थे, और वह कोने में खड़ा होकर कह रहे थे, तुम यह कर सकते हो, तुम अच्छा कर रही हो।' फिल्म 'द ओडिसी' के बारे में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' होमर की प्राचीन ग्रीक महाकाव्य कहानी पर आधारित है।

इसमें इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी दिखाई गई है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए एक मुश्किल और खतरों से भरी यात्रा पर निकलते हैं। फिल्म में जेंडाया ने एथिना की भूमिका निभाई थी। वहीं टॉम हॉलैंड टेलीमेकस की अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो और चार्लीज थेरॉन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

कब हुई थी टॉम-जेंडाया की सगाई? वर्षों तक अपने रोमांटिक रिलेशन को सीक्रेट रखने वाले हॉलैंड और जेंडाया ने साल 2024 के आखिर में सगाई की थी। तब से फैंस उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। बीते दिनों जेंडाया के स्टाइलिस्ट और करीबी दोस्त लॉ रोच का कहना है कि कपल अभी आधिकारिक रूप से शादीशुदा नहीं है।

रोच की यह सफाई तब आई है, जब कुछ महीने पहले खुद उन्होंने ही दावा किया था कि टॉम-जेंडाया ने शादी कर ली है। फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।